BREAKING NEWS
KHABAR : खेत की मेड़ पर दिखा 20 किलो का विशाल अजगर,.. <<     पिछोर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में 24 अगस्त से पांच दिवसीय.. <<     NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2022, 10:03 am
KHABAR : जिनागम के नवीन सत्र का शुभारम्भ श्रीजी के भव्य अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन से होगा, सम्मेदशिखरजी की यात्रा पर जाने वालो का होगा सम्मान, पढ़े मुकेश पार्टनर की खबर 

Share On:-

नीमच। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जिनागम नीमच द्वारा अपने नये सत्र 2023 का शुभारम्भ श्रीजी के भव्य अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन कर किया जाएगा। 

जिनागम के अध्यक्ष अंकुश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय 40 चौराहे पर बिजली ऑफिस के पीछे श्री दिगम्बर जैन मंदिर में 1 जनवरी 2023 को प्रातः 7.30 बजे से श्रीजी के अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन जिनागम ग्रुप के सभी दम्पत्ति सदस्य उपस्थित होकर विश्व कल्याण की भावना से करेंगे। 
तत्पश्चात प्रातः 8.30 बजे दिगम्बर जैन मंदिर के बाहर 40 चौराहे पर बिजली ऑफिस के पीछे दिगम्बर जैन समाज के करीब 100 तीर्थयात्री श्री सम्मेदशिखरजी की यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे। सभी तीर्थयात्रियों का स्वागत एवं सम्मान किया जावेगा। 

जिनागम ग्रुप के सचिव निखिल बज ने बताया कि समाज के तीर्थयात्री 8 दिन की तीर्थयात्रा करेंगे। सभी जिनागम दम्पत्ति सदस्य सभी तीर्थयात्रियों की यात्रा निर्विघ्न सम्पन्न हो ऐसी शुभ भावना से सभी तीर्थयात्रियों को कुमकुम तिलक लगाकर विदा करेंगे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE