BREAKING NEWS
KHABAR : खेत की मेड़ पर दिखा 20 किलो का विशाल अजगर,.. <<     पिछोर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में 24 अगस्त से पांच दिवसीय.. <<     NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2022, 12:19 pm
REPORT : नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप (एनएसएसजी) की बैठक नटराज रेस्टोरेंट परिसर में संपन्न, नववर्ष पर जरूरतमंदों को करेंगे कंबल और गर्म वस्त्रों का वितरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप (एनएसएसजी) की बैठक नटराज रेस्टोरेंट परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉक्टर दीपक सिंघल ने की। बैठक में ठंड को देखते हुए गरीबों के बीच कंबल वह गरम कपड़े आदि का वितरण करने का निर्णय लिया गया। ग्रुप एडमिन विवेक खंडेलवाल सोनू ने बताया कि बढ़ती ठंड के प्रकोप के मद्देनजर ग्रुप द्वारा जरूरतमंद महिला पुरुष एवं बच्चों को ऊनी व गर्म वस्त्रों का वितरण किया जाएगा। जिसकी शुरुआत नववर्ष की संध्या पर ग्रीन बेल्ट गार्डन से की जाएगी।
बैठक में निर्णय लिया कि नए व पुराने गर्म वस्त्र व कम्बल तीन अलग-अलग वर्ग में विभाजित कर रविवार 1 जनवरी की संध्या को नीमच नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंदों को बांटे जाएंगे। संस्था के सदस्य मनोज दुआ व तृप्ति दुआ द्वारा ब्रांडेड कम्पनी के बीस नये स्वेटर व कार्डिगन ग्रुप को बांटने हेतु उपलब्ध करवाए हैं। ओर भी सहयोगी आगे आ रहे है।
बैठक में ग्रुप की वरिष्ठ सदस्य संगीता शर्मा, रानी राणा, आशा सांभर, अमन चौहान, अर्चना तिवारी, शोभा शर्मा, भारती व्यास, वीरेंद्र सोनी, मनोज माहेश्वरी, हेमंत भंडारी, राकेश खंडेलवाल, मनोज जैन, प्रकाश गोयल आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल सोनू ने व आभार आशा सांभर ने माना। जैसा कि ज्ञात है गत वर्ष भी संस्था द्वारा अंचल के कई क्षेत्रों में पहुंचकर कम्बलों का वितरण किया था। संस्था के सदस्यों ने भादवामाता भी पहुंच धार्मिक श्रद्धालुओं को भी कंबल बांटे थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE