BREAKING NEWS
KHABAR : खेत की मेड़ पर दिखा 20 किलो का विशाल अजगर,.. <<     पिछोर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में 24 अगस्त से पांच दिवसीय.. <<     NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2022, 2:56 pm
KHABAR : बोराव में मोहिवाल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर कल, साँसद सीपी जोशी व जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ करेंगे शुभारंभ, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। करीबी राजस्थान के बोराव कस्बे में नववर्ष के उपलक्ष्य में मोहिवाल जैन चेरिटेबल ट्रस्ट बोराव की ओर से 1 जनवरी 2023 रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाया जाएगा। 

रविवार को सुबह 09 बजे शिविर का शुभारंभ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व साँसद सीपी जोशी व जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ करेंगे। जिसमें क्षेत्र के अन्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहेंगे। स्व बापूलाल जैन व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवतीलाल जैन की धर्मपत्नी स्व सज्जनबाई मोहिवाल की पुण्य स्मृति में बोराव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

ट्रस्ट के अध्यक्ष भगवतीलाल जैन ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में नेत्र व नाक, कान, गला रोग जांच का निशुल्क शिविर जैन दिवाकर श्री लाभमुनि नेत्र चिकित्सालय मंदसौर व महावीर ईएनटी हॉस्पिटल कोटा के सानिध्य में शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ विनीत जैन भी अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में चित्तौड़गढ़ साँसद सीपी जोशी की पहल पर चलाई जा रही निःशुल्क मोबाइल लेबोरेटरी वैन द्वारा पूर्ण सीबीसी जांच, कम्पलीट ब्लड टेस्ट, ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की जांच मौके पर ही सैंपल लेकर निःशुल्क की जाएगी। शिविर में परीक्षण पश्चात ऑपरेशन योग्य मरीजो के मोतियाबिंद ऑपरेशन लेंस प्रत्यारोपण सहित रोगियों का निःशुल्क ऑपरेशन लाभमुनि चिकित्सालय मंदसौर में होगा। ऑपरेशन के योग्य मरीजों को लाने और ले जाने तथा रहने व खाने की सुविधाएं निःशुल्क रहेगी। 

नववर्ष के पहले दिन आयोजित शिविर में मोहिवाल चेरिटेबल ट्रस्ट के भगवतीलाल जैन, पारस जैन, सुनीलकुमार, राहुल जैन, कर्तव्य, सुरेश जैन ने बोराव और आसपास के सभी गाँवो में रहने वाले ग्रामीणजन से शिविर में पधारकर शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE