मनासा। ग्राम देवरी खवासा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय मे 34 साल से लगातार शिक्षक पद पर रहकर बच्चो को शिक्षा संस्कार देने देने वाले शिक्षक कैलाशचंद्र कारपेंटर (निवासी लोडकिया) आज शनिवार को सेवानिवृत्त हुए।जिसपर आज देवरी ख़वासा में बड़ी संख्या में लोगो ने शिक्षक कमलेश कारपेंटर का बस स्टेण्ड पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया साथ ही पूरे नगर में डीजे ढ़ोल के साथ जुलुस निकाला गया। जगह जगह नगर वासियों ने सेवानिवृत्त हुए शिक्षक का स्वागत फूल माला से किया गया वही नवयुवक मित्र मंडल के द्वारा समस्त ग्रामवासियो का सहभोज रखा गया । शिक्षक अध्यापक कैलाश कारपेंटर द्वारा देवनारायण गेट बनवाया गया, जिसमे एक लाख की राशि प्रदान की गई एवं उनके द्वारा उद्घाटन भी किया गया ।