मनासा। नागदा मेनारिया समाज की आवश्यक बैठक दिनांक 01 जनवरी 2023 को दोपहर 2 बजे ब्राह्मणों की धर्मशाला, सब्जी मंडी के सामने मनासा पर रखी गई है।
उक्त आयोजन की जानकारी देते हुए नागदा मेनारिया समाज के समाज सेवी राधेश्याम पानेरी ने बताया कि सामाजिक सुझाव से कार्यकारिणी विस्तार का सुझाव रखा गया जिसके लिए आवश्यक बैठक रखी गई है। बैठक के बाद अंत में सहभोज का आयोजन किया जाएगा।
जिसको लेकर नागदा मेनारिया समाज की आवश्यक बैठक के लिए समाजजनों द्वारा समाज के घर घर जाकर संपर्क किया गया और जो लोग घर से बाहर थे उनसे फोन के माध्यम से संपर्क कर होने वाली बैठक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।