BREAKING NEWS
KHABAR : खेत की मेड़ पर दिखा 20 किलो का विशाल अजगर,.. <<     पिछोर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में 24 अगस्त से पांच दिवसीय.. <<     NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2022, 5:20 pm
BIG NEWS : आवारा पशु पकड़ो अभियान के दौरान गौवंश हुआ बेकाबू, नपा कर्मचारी हुआ गंभीर घायल, मौके पर मचा हड़कंप, घायल को पहुँचाया जिला अस्पताल, पढ़े मुश्ताक अली शाह की खबर  

Share On:-

नीमच। आज सुबह उस समय नीमच कलेक्टर कार्यालय परिसर में अचानक हड़कंप मच गया जब एक मवेशी ने नपा कर्मचारी पर हमला कर दिया। 

बताते चले कलेक्टर के निर्देश एवं नगर पालिका सीएमओ गरिमा पाटीदार के निर्देशन पर शहर में आवारा मवेशी पकड़ो अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शनिवार को नगर पालिका के कर्मचारी स्थानीय कलेक्टर कार्यालय परिसर में आवारा मवेशी पकड़ने के लिए पहुंचे थे। जहां एक मवेशी को जैसे ही वाहन में डाला जा रहा था तो उसी दौरान वह बेकाबू हो गया और मवेशी ने नगरपालिका कर्मचारी को उठाकर फेंक दिया जिससे वह गंभीर घायल हो गया। जिसके बाद मौके पर नगर पालिका के अधिकारी, स्वास्थ्य निरीक्षक एवं जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और घायल नपाकर्मी को तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। 

जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद अकरम पिता मोहम्मद इशाक उम्र 55 वर्ष जोकि नगरपालिका के अस्थाई कर्मचारी है और मवेशी पकड़ो अभियान के तहत नगरपालिका के अन्य कर्मचारियों के साथ कलेक्टर कार्यालय में मवेशी पकड़ने गए थे जहां बेकाबू मवेशी ने उक्त नपाकर्मी को उठाकर फेंक दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया है। इस घटना में नपा कर्मी मोहम्मद अकरम को अंदरूनी चोट आई है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE