भवानीमंडी। आज 31 दिसंबर शनिवार 2022 को अंबेडकर भवन भवानी मंडी में अखिल भारती बैरवा महासभा भवानी मंडी द्वारा बेरवा दिवस व महर्षि बालीनाथ जयंती भव्य रूप से मनाई गई।
कार्यक्रम में पूर्व महासभा द्वारा भवानी मंडी शहर में वाहन चेतना रैली शहर के मुख्य मार्गो से होकर अंबेडकर भवन पहुंची का काम के मुख्य अतिथि सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी भवानी मंडी व अतिरिक्त अभियंता पीडब्ल्यूडी भवानी मंडी वह अखिल भारतीय बैरवा महासभा जिला अध्यक्ष हेमंत बेरवा रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नाथूलाल अखंड व युवा अध्यक्ष राजेश राजवाल, विशिष्ट अतिथि छीतरलाल बेरवा, बूंदीलाल बेरवा, मनोज बेरवा, प्रभुलाल महामंत्री, चंद्र प्रकाश बेरवा, सुरेश जीनवाल सरपंच गुराडिया, माना राम बेरवा पार्षद नगर पालिका भवानीमंडी, गीताबाई पार्षद, अशोक बेरवा पार्षद, राजेंद्र बेरवा पार्षद रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के बालक बालिकाओं का सांस्कृतिक प्रोग्राम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में समाज के जनप्रतिनिधियों और नवनियुक्त कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैरवा महासभा के अध्यक्ष हेमंत बेरवा ने संबोधित करते हुए समाज को शिक्षा से जुड़कर शिक्षा के महत्व से समाज को आगे बढ़ सकता है। मुख्य अतिथि राजेंद्र बेरवा ने संबोधित करते हुए समाज की संगठित होकर समाज को आगे बढ़ा बढ़ाया जा सकता है। आयोजन में बैरवा महासभा के राकेश गोठवाल, प्रभुलाल, प्रशांत बैरवा, मिथुन वाडिया, प्रकाश जाटवा रहे।