BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2023, 10:19 am
KHABAR : बच्चे मोबाइल की लत ना लगाएं- कमलाशंकर विश्वकर्मा, शारदा विद्या निकेतन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। शारदा विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल भाटखेड़ी में 4 दिवसीय वार्षिकोत्सव की श्रृंखला में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया। जिसके अंतर्गत कल बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मानव अधिकार आयोग सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता कमलाशंकर विश्वकर्मा, पत्रकार डॉ बबलू चौधरी एवं विद्यालय के डायरेक्टर राम पाटीदार मौजूद रहे।

इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए विश्वकर्मा ने कहा कि विद्या अध्ययन का यह समय आपके व्यक्तित्व एवं कैरियर निर्माण की दिशा निर्धारित करने का समय है। अभी गुरुजनों एवं माता-पिता द्वारा आपको जिस सांचे में ढालने का प्रयास किया जा रहा है उसी के अनुरूप आपके जीवन का निर्माण होगा। अगर आप गुरुजनों एवं माता पिता के कहे अनुसार लगन के साथ अच्छी मेहनत करेंगे तो जरूर सफलता आपके कदम चूमेगी। मोबाइल को जितनी आवश्यकता हो उतना ही इस्तेमाल करें। मोबाइल की लत ना लगाएं, इसकी लत से बच्चों में गंभीर विकार उत्पन्न हो रहे है।

कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य यशोदा हाड़ा ने किया। कार्यक्रम में बच्चों के पालक एवं ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE