BREAKING NEWS
KHABAR : खेत की मेड़ पर दिखा 20 किलो का विशाल अजगर,.. <<     पिछोर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में 24 अगस्त से पांच दिवसीय.. <<     NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2023, 11:52 am
KHABAR : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन का आयोजन, नन्हें स्वयं सेवकों ने की कदमताल, नगर में हुआ भव्य स्वागत, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शनिवार को नगर में बाल पथ संचलन का आयोजन किया गया। संघ की गणवेश पहन,अनुशासन का पालन करते हुए नौनिहालों ने शहर की सड़को पर घोष वादन के साथ कदमताल की। नन्हें कदमों को कदमताल करता देख राह चलते लोगों ने रुक कर नन्हें स्वयं सेवकों का उत्साह वर्धन किया।
यह पथ संचलन  समर्पण शाखा से निकलते हुए ,लढा जी की गली,इमली बाग ,बोहरा गली,चौपड़ गट्टा,गणेशपुरा गली,शिवाजी चौराहा, राम मोहल्ला चौराहा ,सिलावटी गली,मुख्य बाजार, बद्री विशाल मंदिर, सदर बाजार, चौपड़ गट्टा, अल्हेड दरवाजा, विजय स्तंभ, जूना साथ कॉर्नर से जूना साथ गली, रानी लक्ष्मी बाई मार्ग से होते हुए पुनः समर्पण शाखा पहुंचा जहा पर बाल पथ संचलन का समापन हुआ।

हिंदू जागरण मंच ने किया बाल स्वयं सेवकों का स्वागत-
नगर में निकल रहे बाल स्वयं सेवकों के पथ संचलन का नगर में जगह जगह नगर के लोगो के द्वारा स्वागत किया गया। इसी कड़ी में हिंदू जागरण मंच ने भी नन्हे स्वयं सेवकों पर फूल बरसा कर उनका उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के जिला सह संयोजक मंगल ग्वाला, जिला विधि प्रमुख शशिकांत शर्मा, मनासा खंड सह संयोजक नारायणसिंह सिसोदिया, सुदर्शन चोखड़ा, नगर कार्यकारिणी सदस्य राहुल द्विवेदी, प्रेमसागर सोलंकी, जितेंद्र कामदार, राहुल धनगर, अभिषेक शर्मा, अंकित सहगल, कुशाल ग्वाला, रूगनाथ राठौर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE