मनासा। अखिल भारतीय मेवाड़ा गायरी महासभा के तत्वाधान में शनिवार की सुबह 10 बजे नगर श्री द्वारिकापुरी माहेश्वरी परिसर में शासकीय एवं राजकीय अधिकारी व कर्मचारिगणों का अधिवेशन सम्पन हुआ। जिसके मुख्य वक्ता विष्णु प्रसाद चौधरी थे। मुख्य वक्ता ने गायरी समाज की शिक्षा में सहभागिता पर विस्तृत चर्चा की। अधिवेशन में समाज के वरिष्ठ समाज सेवी कचरूलाल, बद्रीलाल चढ़ावत ने भी अपने विचार रखे। साथ ही सभी सदस्यों का सर्टिफिकेट व ऊपरना पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजन में लगभग सो शासकीय कर्मचारी व समाजजन उपस्थित हुए। मंच संचालन पीसी सर गांगनियाखेड़ी व डॉ. राम धनगर आंत्रीमाता ने किया एवं आभार कार्यक्रम संयोजक रामनिवास गायरी गादोला ने व्यक्त किया।