BREAKING NEWS
KHABAR : खेत की मेड़ पर दिखा 20 किलो का विशाल अजगर,.. <<     पिछोर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में 24 अगस्त से पांच दिवसीय.. <<     NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2023, 1:17 pm
KHABAR : स्वर्गीय सुशीला जोशी की स्मृति में रोटरी क्लब द्वारा जिला चिकित्सालय में किये कंबल भेंट, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। सामाजिक और सेवा के कार्य में अग्रणी रोटरी क्लब नीमच द्वारा सेवा के कार्य को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को वरिष्ठ रोटेरियन हरी प्रसाद जोशी व रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष विजय जोशी की मातुश्री स्वर्गीय सुशीला जोशी की स्मृति में बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के लिए करीब 100 कंबल सिविल सर्जन ए के मिश्रा को भेंट किए। 

रोटरी क्लब अध्यक्ष सतीश तोतला ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा और सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने वाली रोटरी क्लब संस्था के द्वारा सेवा के कई प्रकल्प चलाए जा रहे हैं और समय-समय पर जरूरतमंदों की जरूरत की पूर्ति के लिए भी कार्य किए जाते हैं। कल स्वर्गीय सुशीला जोशी की स्मृति में वरिष्ठ रोटेरियन हरिप्रसाद जोशी व पूर्व अध्यक्ष विजय जोशी के सहयोग से रोटरी क्लब के द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के लिए 100 कंबल भेंट किए गए हैं इसके अतिरिक्त पता चला है कि जिला चिकित्सालय में बेडशीट की भी आवश्यकता है जिसकी भी पूर्ति आगामी दिनों में रोटरी क्लब रोटेरियन साथियों के माध्यम से की जाएगी। 

इस दौरान रोटरी क्लब नीमच के अध्यक्ष सतीश तोतला, कोषाध्यक्ष संदीप पोरवाल, सहसचिव सुनील डबकरा सहित वरिष्ठ रोटेरियन विजय जैन गोल्डन, वीके कांठेड, सुरेशअजमेरा, डाॅ बीएल बोरीवाल, प्रवीण शर्मा, पूरषोत्तम गुप्ता, मधुसूदन खण्डेलवाल, राकेश चड्डा, मंजीत सिंह अरोरा, शरद जैन, मुकेश कालरा, मोहन दुआ, डिस्ट्रिक्ट मीडिया चैयरमेन आशीष गर्ग व रोटरी डायमंड क्लब अध्यक्ष दीपक एरन, रेडक्रास सोसायटी के सत्येन्द्र राठौड़ डाॅ शक्तिबाला शर्मा, डाॅ विजय भारती सहित अन्य उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE