BREAKING NEWS
KHABAR : खेत की मेड़ पर दिखा 20 किलो का विशाल अजगर,.. <<     पिछोर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में 24 अगस्त से पांच दिवसीय.. <<     NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2023, 3:59 pm
BIG NEWS : जिले में न्यू ईयर के दिन भयानक सड़क हादसा, मां के साथ सत्संग में शामिल होने जा रहे थे भाई-बहन, तभी बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, दुर्घटना होते ही मौके पर मची चीख-पुकार, सूचना मिलते ही दौड़ी थाना पुलिस, पढ़े खबर

Share On:-

खंडवा। जिले में न्यू ईयर के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में भाई-बहन व 75 साल की उनकी मां है। सभी ओंकारेश्वर के रहने वाले हैं, खंडवा में बेटी के घर आ रहे थे।

घटना इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर भोजाखेड़ी और देशगांव के बीच हुई है। पूरा परिवार अल्टो कार में सवार था। सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक इंदौर की तरफ जा रहा था। भोजाखेड़ी के आगे चढ़ाव पर आमने-सामने भिंड़त हो गई। कार में सवार इनपुन भोगावां निवासी मंशाराम पाल (रिटायर्ड पोस्टमैन) की मौत हो गई। वहीं, ओंकारेश्वर निवासी डॉ. किशोर पिता बलीराम महाजन (50), उनकी बहन प्रमिला बाई पिता बलीराम (60) तथा मां रूक्मिणीबाई पति बलीराम (75) घायल हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खंडवा में आयोेजित सत्संग में आ रहे थे-
घायलों के रिश्तेदार खंडवा के आनंद नगर निवासी विजय बाविस्कर का कहना है कि, घायल उनके मामा, मौसी व नानी है। जिनकी मौत हुई है, वह मामा के परिचित हैं। खंडवा के मयूर विहार में हो रहे सत्संग में शामिल होने आ रहे थे।

छैगांव माखन पुलिस ने लिया घटनास्थल का जायजा- 
मामले में थाना छैगांव माखन पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। एएसआई नंदराम वासुरे ने बताया कि, हादसे की वजह निर्माणाधीन फोरलेन पर सकड़ा रास्ता है। घाट सेक्शन पार करके अल्टो कार आ रही थी। वहीं ट्रक घाट पर चढ़ाई कर रहा था, तभी ओवरटेक करते हुए कार को चपेट में ले लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE