गुना। वैश्य महासम्मेलन द्वारा प्रतिवर्ष की तरह वर्ष 2023 का बहुरंगीय कैलेंडर प्रकाशित किया गया। वैश्य महासम्मेलन जिला महामंत्री विकास जैन नखराली ने बताया कि वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के निवास चौधरन कॉलोनी पर बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता सहित वैश्य महासम्मेलन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों की उपस्थिति में वैश्य महासम्मेलन का 2023 के कैलेंडर का विमोचन किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श कर संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज को संगठित कर वैश्य महासम्मेलन का विस्तार करते हुए गुना जिले की प्रत्येक तहसील में वैश्य समाज बधुओं के सुख दुःख की चिंता की जाएगी। बैठक में उपस्थित जनों ने कैलेंडर की प्रशंसा करते हुए पदाधिकारियों से इन्हें जल्द से जल्द सभी सदस्यों तक पहुंचाने का आव्हान किया।