BREAKING NEWS
KHABAR : खेत की मेड़ पर दिखा 20 किलो का विशाल अजगर,.. <<     पिछोर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में 24 अगस्त से पांच दिवसीय.. <<     NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2023, 5:43 pm
KHABAR : दिगम्बर जैन समाज के 130 से अधिक तीर्थ यात्रियों का जत्थे को विधायक परिहार ने किया शिखर जी की यात्रा पर रवाना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। दिगम्बर जैन समाज के 130 से अधिक तीर्थयात्रियों का जत्था 1 जनवरी 23 रविवार को प्रातः 9.30 बजे 40 बिजली ऑफिस के पीछे स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में पूजा अर्चना कर रवाना हुआ। तीर्थयात्रियों के स्वागत एवं अभिनंदन के लिए नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, समाजसेवी संतोष चौपडा सहित दिगम्बर जैन समाज के सभी सदस्यों ने यात्रियों को कुमकुम तिलक लगाकर विदा किया।
उक्त जानकारी देते हुए शिखरजी यात्रा संघ के संयोजक प्रमोद गोधा, अंकुष गोधा, प्रदीप विनायका, संजय बज ने बताया कि 20 तीर्थंकरों की मोक्ष स्थली शिखरजी यात्रा को लेकर यात्रियों में बहुत उत्साह है। तीर्थयात्रा की तैयारियों पिछले कई दिनों से चल रही थीं। समाज के तीर्थयात्री 8 दिन की तीर्थयात्रा करेंगे।
गोधा ने बताया कि शिखरजी जाकर वहां की स्थिति को समझकर वस्तुस्थिति से सबको अवगत करवाया जाएगा। दिगम्बर जैन समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय विनायका एवं समस्त कार्यकारिणी ने सभी यात्रियों को दुपट्टे ओढाकर व भगवान पारसनाथ के जयघोष से सभी यात्रियों को विदा किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE