BREAKING NEWS
KHABAR : खेत की मेड़ पर दिखा 20 किलो का विशाल अजगर,.. <<     पिछोर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में 24 अगस्त से पांच दिवसीय.. <<     NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2023, 12:06 pm
KHABAR : कड़ाके की ठंड में नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप के एनएसएसजी सदस्यों ने जरूरतमंदों को वितरित किए गर्म वस्त्र, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप की एनएसएसजी के तत्वाधान में नववर्ष 2023 के प्रथम दिन ग्रुप सदस्यों के सहयोग से गरीब, विकलांग, विधवा, निरूसहाय लोगों तथा नवजात शिशुओं के बीच ब्राण्डेड कम्पनी के नये कंबल, ऊनी जैकेट, कार्डिगन, स्वेटर, लोअर, मोजे व दस्ताने आदि का वितरण ग्रीन बेल्ट गार्डन, पण्डित अटल बिहारी वाजपेयी नगर व जिला अस्पताल में किया गया। अभियान की शुरुआत ग्रीन बेल्ट गार्डन पर पहुंचे जरूरतमन्दों को कम्बल व कार्डिगन बांटने से की गई।
इस दौरान ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल सोनू ने कहा कि गरीब, निरू सहाय दिव्यांग, विधवा और गरीब बच्चे जो आर्थिक तंगी के कारण ठंड से बचाव के लिए अपने लिए गर्म कपड़े नहीं खरीद सकते हैं वैसे लोगों को चिह्नित कर उनके बीच गर्म वस्त्र वितरण किया गया है।
खण्डेलवाल ने बताया कि ग्रुप के सदस्य लहसुन मंडी गेट पर स्थित पण्डित अटल बिहारी वाजपेयी नगर पहुंच वहां प्रत्येक घर मे जरूरत के हिसाब से गरम वस्त्र बांटे। फिर जिला अस्पताल पहुंच जंचाबच्चा वार्ड में नवजात शिशुओं को मिनी ब्लेन्केट बांटे गये।
ग्रुप के इस अभियान में मुख्य रूप से ग्रुप की तृप्ति मनोज दुआ, अर्पिता मित्तल, माधुरी चौरसिया, रजिया अहमद, जम्बूकुमार जैन, डॉ ललित संघवी, रितिका कमल लालवानी, रानी राणा, भारती व्यास, संजय बैगानी, मनीष गोयल, प्रो एनके डबकरा, रेखा गोयल बरखा खण्डेलवाल का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।
नववर्ष की संध्या पर बांटे गये कम्बल व गरम वस्त्र वितरण के दौरान ग्रुप के दर्जनों महिला एवं पुरुष सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन हैप्पी न्यू ईयर, जय जय श्रीराम, भारत माता की जय के गगनभेदी जयघोष से किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE