BREAKING NEWS
KHABAR : खेत की मेड़ पर दिखा 20 किलो का विशाल अजगर,.. <<     पिछोर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में 24 अगस्त से पांच दिवसीय.. <<     NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2023, 12:16 pm
KHABAR : विश्व हिंदू परिषद गौ सेवा धाम पर गायों के लिए रखा गया वैरायटी बफेट लंच का अनोखा आयोजन, पौष्टिक आहार औषधि युक्त केक बनाकर गायों को खिलाया 18 प्रकार की गौ भोजन सामग्री परोसी गई, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अंग्रेजी नववर्ष के पहले दिन विश्व हिंदू परिषद के सेवा प्रकल्प स्थल गौ सेवा धाम पर गायों के लिए वैरायटी बफेट लंच का अनोखा आयोजन रखा गया। जिसमें गुड़ से बना दलिया, लाप्सी, बाटा, बाटी, खोपरा, मूंगफली खल कपासिया, पालक, गाजर, टमाटर, पत्ता गोभी, लौकी, ककड़ी, हरे चने, बैंगन इत्यादि हरी सब्जियो शहीद 18 प्रकार की गौ भोजन सामग्री गायों को परोसी गई। आयोजन बफेट लंच के रूप में हुआ स्टॉल पर यह सभी सामग्री गायों के लिए रखी गई और गोवंश ने अपनी-अपनी पसंद का गौ भोजन प्राप्त किया। 

यह आयोजन जीव सेवा विकास अभियान, जय गणेश परिवार के श्रद्धालुओं द्वारा अंग्रेजी नववर्ष के आगमन और स्वागत के उपलक्ष्य में केंद्रीय विद्यालय नीमच के समीप विश्व हिंदू परिषद द्वारा संचालित गौ सेवा धाम में आयोजित करवाया गया। सर्वप्रथम गायों का पूजन किया गया, दीपक प्रज्वलित कर आरती के बाद पौष्टिक आहार औषधि युक्त केक बनाकर गायों को खिलाया। उनको गुड़ से बनी दलिया व लाप्सी व बाटा, गेहूं के आटे से बनी बाटी, खोपरा, मूंगफली, खल, कपासिया, पालक, गाजर, टमाटर, पत्ता गोभी, लौकी, ककड़ी, हरे चने, बैंगन इत्यादि हरी सब्जिया विभिन्न जो 18 प्रकार की पशु आहार सामग्री गायों को बफर लंच के रूप में खिलाई गई। गौ सेवा अभियान के नए प्रकल्प का शुभारंभ बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE