BREAKING NEWS
KHABAR : खेत की मेड़ पर दिखा 20 किलो का विशाल अजगर,.. <<     पिछोर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में 24 अगस्त से पांच दिवसीय.. <<     NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2023, 6:19 pm
KHABAR : मोरवी नंदन मित्र मंडल ने सजाया बाबा श्याम का आलौकिक दरबार, गायक कलाकारों ने दी सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। दिनांक 1 जनवरी 2023 रविवार को नीमच नगर स्थित लायंस डेन में संध्याकालीन 7 बजे से श्री श्याम इच्छा तक भव्य भजन संध्या का आयोजन मोरवी नंदन मित्र मंडल, नीमच द्वारा करवाया गया, जिसमें विशेष रुप से श्री श्याम बाबा का आलौकिक दरबार, ज्योत दर्शन, इत्र वर्षा पुष्प वर्षा एवं तोरण द्वार द्वारा संध्या स्थल पर आगमन और साथ ही श्याम प्रेमियों की विशाल संख्या भजन स्थल पर देखी गई। भजन संध्या में मुख्य कलाकार के रूप में मंदसौर निवासी अजय जी पाटीदार ने अपने मुखारविंद से भजनों के माध्यम से श्याम प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करते हुए पूरे भजन पांडाल में हर्ष का माहौल बांध दिया था, एम.पी. के कन्हैया मित्तल के नाम से पहचाने जाने वाले अजय जी पाटीदार के भजनों की गूंज पूरे नीमच पर गूंजी जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री श्याम दरबार में आकर भजनों का आनंद लिया। सहायक भजन गायक के रूप में छोटी सादड़ी प्रतापगढ़ जिला से पधारे बाल कलाकार कमलेश भट्ट द्वारा भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति पूर्ण वातावरण में साल की पहली शाम को श्री श्याम की ओर समर्पित किया। मोरवी नंदन मित्र मंडल नीमच द्वारा यह पहली भजन संध्या का आयोजन कराया गया जिसकी समूचे अंचल में सराहना की गई। मोरवी नंदन मित्र मंडल नीमच का गठन कुछ हीं दिवस पूर्व किया गया और केवल 7 सदस्यों द्वारा इस गठन को शुरुआती रूप देकर साल की पहली शाम बाबा श्याम के नाम से भजन संध्या का आयोजन कराया गया। भजन स्थल पर मंडल से डॉक्टर दिनेश पाटीदार, हेमंत शर्मा, वैभव वर्मा, सुजीत यादव, भवानी शंकर, राकेश गोराना एवं अभिषेक चौरसिया उपस्थित थे। साथ ही लगभग 1000 श्रद्धालुओं ने भजन संध्या का आनंद प्राप्त किया। भजन संध्या का लाइव प्रसारण नीमच भजन गायक यूट्यूब लाइव चैनल द्वारा किया गया जिसमें भजन संध्या दौरान लगभग 2,000 से ज्यादा श्रद्धालुओं द्वारा लाइव प्रसारण को देखा गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE