BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों का किस्मत देगी साथ और.. <<     BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2023, 7:12 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ मुख्यालय पर लारसा तथा गार्ड काउंन्सिल के संयुक्त तत्वावधान में रनिंग स्टॉफ का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ मुख्यालय पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ, वेस्टर्न रेलवे एम्पलाईज यूनियन, आल इण्डिया एससी, एसटी रेलवे एम्पलाइज एसो, अलारसा तथा गार्ड काउंन्सिल के संयुक्त तत्वावधान में रनिंग स्टॉफ का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है।
संयुक्त समिति ने बयान जारी कर बताया कि जहाँ रेलवे प्रशासन अपनी हठधर्मिता पर अड़ा हुआ है वहीं रनिंग स्टॉफ अपनी वाजिब मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन करते हुए सोमवार को भी डटे रहे। जब तक शम्भूपुरा स्टेशन पर खोल गये रनिंग रूम को बंद करने के आदेश नहीं हो जाते तब तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रखने के संगठनों के निर्णय पर समस्त कार्मिक अपना विरोध प्रदर्शित कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों के अनुसार रेलवे प्रशासन को वाजिब समस्याओं के निराकरण की ओर ध्यान देना चाहिये न कि रनिंग स्टॉफ को प्रताड़ित कर रेल संचालन में व्यवधान उत्पन्न हो ऐसे आदेश। धीरे धीरे आन्दोलन को उग्र करने को मजबूर करने वाले रेलवे प्रशासन को झुकाने के लिए रनिंग स्टॉफ द्वारा सोमवार को कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में नारेबाजी की गई व शम्भूपुरा में खोले जा रहे रेस्ट रूम को बंद करने की मांग की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE