मनासा। कृषि उपज मंडी मनासा में सोमवार को दोपहर हम्माल संघ के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें सभी उपस्थित हम्माल संघ सदस्यों और नगर के वरिष्ठ लोगों की मौजूदगी में चुनाव हुए। सर्व सहमति से प्रह्लाद ग्वाला को हम्माल संघ मनासा कृषि उपज मंडी का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
उपस्थित हम्माल संघ के सदस्यों ने चुने गए अध्यक्ष प्रह्लाद ग्वाला को माला पहनाकर साफा बांध मिठाई खिलाई और बधाई दी। चुनाव के दौरान कृषि उपज मंडी में सभी हम्माल संघ के सदस्यगण उपस्थित रहे।