भवानीमंडी। नगर के भवानी रिसोर्ट में जार झालावाड़ का स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। जिसमे जार झालावाड़ के समस्त पत्रकारों ने एक दूजे को नववर्ष की बधाईया दी, साथ ही पत्रकारो के हितों के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर मालार्पण किया। वहीं मौके पर मौजूद समस्त पत्रकारों ने निष्पक्ष पत्रकारिता को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
उसके बाद अंत मे कार्यक्रम का मुख्य आतिथ्य कर रहे झालावाड़ जिलाध्यक्ष सुशील जैन व संरक्षक राधेश्याम काला ने पत्रकारों के हितों के बारे में चर्चा करते हुए 34 वर्षो से संचालित जार (जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान) के बारे में जानकारियां साझा की। उसके बाद समस्त पत्रकारों ने जिलाध्यक्ष सुशील जैन का साफा बंधवाकर माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता चेतराज गहलोत ने भी जिलाध्यक्ष जैन का माला पहनाकर सम्मान दिया।
मौके पर जार संरक्षक राधेश्याम काला, पारस जैन, ख़बर 24 चैनल हेड लोकेश मकवाना, अली खान, राजेश जैन करावन, संजय राठौर, जगदीश पाटीदार, ललित जांगिड़, नवीन राजवाल, विशाल श्रीवास्तव, इरशाद अली, प्रदीप योगी, संजय मालव मौजूद रहे।
अंत मे एस के न्यूज सम्पादक कपिल चौहान ने समस्त पत्रकारों को एकजुट होने की बधाई दी। इस दौरान झालावाड़ जिले के कई स्थानों के पत्रकार साथी मौजूद रहे। वहीं कई साथियों ने दूरभाष पर नववर्ष की बधाइयां दी।