अकलेरा। घाटोली थाना क्षेत्र के गांव देवकादार निवासी रामप्रसाद पुत्र मांगीलाल लोधा ने बताया कि 17 अक्टूबर 2022 को सुबह 7 व 8 बजे करीबन घर से उसकी पत्नी सीमा बाई कोहड़ी गुजरात गांव में रिश्तेदार के यहां जाने की कह कर गई थी जो आज तक घर नहीं लौटी है। वह साथ में 11000 रुपये नगद व चांदी की पायजेब भी साथ में ले गई है।
रामप्रसाद ने बताया कि मैंने घाटोली थाना में 23 अक्टूबर 2022 को स्वयं ने उपस्थित होकर गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई। लगभग 2 माह से अधिक बीत जाने पर भी अभी तक कहीं पर पता भी नहीं लगा है। मैंने रिश्तेदारी में जान पहचान सभी जगह पर मालूम कर लिया लेकिन उसका कहीं पर भी पता नहीं लगा। मैंने दिनांक 02 जनवरी 2023 को स्वयं ने पुलिस उपाअधीकक्ष अकलेरा में उपस्थित होकर के ज्ञापन दिया है।
इस मामले में घाटोली थाना एसएचओ मोहम्मद इब्राहीम ने बताया कि हमारी जांच चल रही है। लगभग कॉल डिटेल भी हम निकाल चुके है और शक के आधार पर कुछ संदिग्धो से पूछताछ जारी है।