मनासा। नगर में धनगर पूर्बीया समाज द्वारा आज रेली निकाली गई। समाज के कुछ लोगो द्वारा फर्जी तरीके से कम्बल हारा बुनकर समिति की जमीन अवैध रूप से बेचीं गई। जिसके विरोध मे धनगर समाज ने नगर में रैली निकालकर बस स्टैंड रोड पर स्थित विकृत जमीन के बाहर धरना दिया।
इस दौरान धनगर पूर्बीया समाज से कई समाजजन मौजूद रहे। कई समाजजनों ने नारे लिखी तख्तियां हाथों में पकड़ राखी थी। नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए रैली बस स्टैंड पहुंची। यहां समाजजनों ने नारेबाजी कर अपना विरोध प्रदर्शन किया।धनगर पूर्बीया समाज की मांग है कि जिसने भी जमीन को अवैध रूप से बेचा है उनपर कानूनी कार्यवाई की जाए।