BREAKING NEWS
KHABAR : खेत की मेड़ पर दिखा 20 किलो का विशाल अजगर,.. <<     पिछोर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में 24 अगस्त से पांच दिवसीय.. <<     NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2023, 6:35 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ अरबन को-ऑपरेटिव बैंक स्टाफ का दिशाबोध कार्यक्रम तीन सत्रों में आयोजित, बैठक में लिया योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्णय, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अरबन को-ऑपरेटिव बैंक स्टाफ का दिशाबोध कार्यक्रम तीन सत्रों में किसान भवन में चेयरमैन डॉ. आई. एम. सेठिया के मुख्य आतिथ्य, उपाध्यक्ष शिव नारायण मानधना, पूर्व अध्यक्ष विमला सेठिया एडवोकेट, निदेशक सीए दिनेश सिसोदिया, रणजीत सिंह नाहर, बाल किशन धुत, हेमंत कुमार शर्मा, वृद्धिचन्द कोठारी, राजेश काबरा, बाबर मल मीणा, कल्याणी दीक्षित, राधेश्याम आमेरिया, प्रबंध मंडल सदस्य शान्तिलाल पूंगलिया व नरेंद्र चोरडिया व प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी के विशिष्ठ आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिसमें बैंक की ऋण व जमा योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कर जिले की सभी 6 नगरपालिका क्षेत्र के  प्रत्येक घर घर में पहुंचाने के निर्णय के साथ साथ लक्ष्य पूर्ति सहित लाभ वृद्धि में स्टाफ की सक्रिय भागीदारी की ठोस योजना बनाई गई।  
 डॉ. सेठिया ने मुख्य अतिथि उद्बोधन में स्टाफ को जीवन में ईमानपूर्वक व्यवहारिकता को प्राथमिकता से ग्राहक संतुष्टि के मद्देनजर अंगीकार करने का आव्हान किया। निदेशकगणों के साथ चर्चा में शाखावार लक्ष्य पूर्ति, ब्रांच सुरक्षा, नए ग्राहक जोड़ने, वर्तमान ग्राहक के परिवार को जोड़ने, अभियान पूर्वक ओवरड्यू वसूली, अनुशासन ड्रेसकोड व समय की पाबंदी का महत्व समझाते हुए सभी स्टाफ से व्यक्तिश चर्चा कर संकल्प 2025 में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आव्हान किया। 
प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी ने बताया की खुले सत्र सभी स्टाफ ने अपना बैंकिंग अनुभव सुनाते हुए परिवार भावना युक्त वातावरण में संतुष्ट होने व भविष्य में जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के संकल्प पर बैंक प्रबंधन ने संतोष व्यक्त किया। सभी निदेशकों  ने भी विचार व्यक्त कर स्टाफ को जीवन में सहकारिता की भावना को सदेव रख कर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की। पूर्व अध्यक्ष विमला सेठिया ने कहा की संकल्प 2025 से बैंक को मजबूती प्राप्त होगी। प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी ने निदेशक मंडल व स्टाफ को बैंकिंग कार्यशैली पर तीनो सत्रों में विस्तृत विचार व्यक्त कर बिंदूवार चर्चा की। संचालन महा प्रबंधक दिनेश खंडेलवाल व आभार प्रबंधक प्रशासन जे पी जोशी ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE