चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय खटीक समाज चित्तौड़गढ़ एवं खटीक समाज सार्वजनिक सेवा समिति घोसुंडा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का घोसुण्डा स्टेडियम में उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष अखिल भारतीय खटीक समाज के जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल खटीक गोल्डमैन थे। विशिष्ट अतिथि भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष कमलेश आमेरिया, कालुराम खटीक, किशन लाल जाट नेतावल महाराज, घोसुंडा उपसरपंच सीपी न्याति, इकाई अध्यक्ष घीसू लाल भोई, रोशन लाल न्याति, कुदरत हुसैन, एडवोकेट रमेश शर्मा, डॉक्टर शंभू लाल मीणा, मोती लाल, श्याम लाल खोईवाल, रोहित बोरीवाल, हंसराज सालवी थे।
खटीक समाज सेवा समिति के प्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया कि संरक्षक मंडल व कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर, साफा बांधकर व 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया।
कानजी गोल्डमैन ने समाज की एकता पर बल देकर कहा कि हमें खेलों के माध्यम से समाज को संगठित कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा तभी समाज प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ पाएगा।
खटीक समाज घोसुण्डा के अध्यक्ष सुरेश खोईवाल ने बताया कि इस टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों से 16 टीमें भाग ले रही है, जो कि तीन दिन तक अपना दमखम दिखाएगी।
मुख्य निर्णायक शंकर लाल खटीक ने बताया कि उद्घाटन मैच खोईवाल ब्रदर्स व प्रतापगढ़ के बीच हुआ। जिसमें विजेता खोईवाल ब्रदर्स रही। आज के सभी मैच के मैन अंपायर नरेंद्र कुमार सोनी, लेग अंपायर सीपी शर्मा थे। मोतीलाल, मोहनलाल, मोतीलाल, गोवर्धन लाल, जगदीश चंद्र, रामप्रसाद, ललित, ओम प्रकाश, सुनील, रमेश, किशन लाल कोच, सुरेश, किशन आदि उपस्थित थे।