सिंगोली। क्षेत्र में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जगह-जगह अलाव जल रहे हैं लेकिन इससे बच्चों को अभी तक राहत नहीं मिली है। बुधवार सुबह 11 बजे का नजारा देखे तो घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच जहां सड़के और बाजार सुने दिखाई दे रहे है, वहीं जगह जगह लोग अलाव तापते नजर आ रहे है। लेकिन स्कूली बच्चों की चहल कदमी पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।
प्रशासन की ओर से कोई आदेश नहीं मिलने से सभी स्कूल खुले है और उनके समय में भी कोई परिवर्तन नहीं हुआ। ऐसे में कड़ाके की ठंड के बीच स्कूली बच्चों को घर से निकलना पड़ रहा है।
इस बाबत नागरिकों ने नीमच जिला कलेक्टर से स्कूल समय में परिवर्तन करवाने और कुछ समय के लिए राहत दिलाने की मांग की है। नागरिकों का मानना है कि शीत लहर के बीच बच्चो के स्कूल जाने से उनके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।