चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार 08 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों तथा संस्थाओं को सम्मानित करेगी। इन्दिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन एवं सम्मान योजनान्तर्गत विभिन्न श्रेणियों में राज्य एवं जिला स्तर पर पुरस्कार एवं सम्मान दिये जायेंगे। इसके लिए 10 जनवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं।
राज्य स्तर पर आवेदन करने के इच्छुक व्यक्ति तथा संस्था अपना आवेदन [email protected] पर कर सकते हैं। वहीं जिला स्तर पर आवेदन करने के इच्छुक व्यक्ति तथा संस्था अपना आवेदन महिला अधिकारिता विभाग के जिला कार्यालय में 10 जनवरी सायं 05.00 तक प्रेषित कर सकते हैं। आवेदन प्रपत्र एवं दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट https://wed.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।