BREAKING NEWS
KHABAR : खेत की मेड़ पर दिखा 20 किलो का विशाल अजगर,.. <<     पिछोर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में 24 अगस्त से पांच दिवसीय.. <<     NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2023, 6:14 pm
BIG NEWS : अडमालिया गांव का प्राथमिक स्कूल और इनरव्हील क्लब की टीम, जब पहुंची स्कूल तो खिलखिला उठे चेहरे, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े मोहन नागदा की खबर

Share On:-

नीमच। आज अडमालिया गांव के प्राथमिक स्कूल के बच्चों के चेहरे उस समय खिलखिला उठे जब उन्हें नीमच के इनरव्हील क्लब की ओर से इस कड़कड़ाती ठंड में ड्रेस के साथ ऊनी वस्त्र एवं टॉफियां बांटी गई। 

अवसर था इनरव्हील क्लब के पूर्व अध्यक्ष सरिता पाटीदार की बेटी गौरी के जन्मदिन एवं साथ क्षेत्र के गौ सेवा में अपना हम योगदान देने वाले सोहनलाल छाजेड़ के जन्मदिन का। इस अवसर पर छाजेड़ परिवार की ओर से बच्चों को स्कूल बैग का तोहफा दिया गया तो वहीं गोरी पाटीदार की ओर से बच्चों को ऊनी वस्त्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर सभी अतिथियों का फूल मालाओं के साथ अतिथि सत्कार किया गया एवं तत्पश्चात सभी को उपहार स्वरूप सामग्री भेंट की गई। 

सोहनलाल छाजेड़ एवं गोरी के जन्मदिन पर सभी ने उनको जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। हालांकि इस दौरान वह दोनों ही उपस्थित नहीं थे लेकिन उनकी ओर से यह तोहफा बच्चों को भेंट किया गया। 

इस अवसर पर डाइट नीमच इन्दिरा लोहार, शिक्षक दशरथ नागदा, कंवरलाल नागदा, ललित श्रीवास्तव, विनोद शर्मा, रोहन पाटीदार, महेश नागदा, चमन नागदा, रामप्रसाद (भेय्याजी), राधेश्याम, दशरथ सिंह, एवं गांव के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE