नीमच। जिले के मनासा विधायक माधव मारू के जन्मदिन के बाद आज एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक मारू के समर्थक रिवॉल्वर लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वायरल वीडियो की वॉईस ऑफ एमपी पुष्टि नहीं करता है।
आपकों बता दें कि जिले की मनासा विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है और यहां से अनिरूद्ध माधव मारू विधायक है। गत 26 दिसंबर को विधायक अनिरूद्ध माधव मारू का जन्मदिवस जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। समर्थकों ने ढोल-ढमाकों के साथ मिठाई बांटकर विधायक को जन्मदिवस की बधाई दी। इस दौरान वीडियो भी बनाए गए। इसके बाद आज एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग रिवॉल्वर से फायर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जो लोग रिवॉल्वर लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं वे विधायक समर्थक व परिवार के बताए जा रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो विधायक मारू के जन्मदिन 26 दिसंबर की रात का बताया जा रहा है। इस वीडियो की वॉईस ऑफ एमपी पुष्टि नहीं करता है।