नीमच। जिले की जावद तहसील के ग्राम पंचायत केसरपुरा में जादूगर ढोंढूराम (तारापुर निवासी) ने स्वस्थ भारत अभियान सर्वेक्षण 2023 के बारे में ग्रामवासियों को जागरूक किया।
शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय केसरपुरा एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय कानका ने उपस्थित विद्यार्थियों को सामाजिक एवं धार्मिक कुरीतियों को दूर करने, साफ सफाई के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्हें गीला-सूखा कचरा अलग-अलग रखने व विद्यालय में हाथ धोने के बारे में जानकारी दी। जादूगर ढोंढूराम ने उपस्थित ग्रामवासियों का मनोरंजन भी किया, जिसे देखकर विद्यार्थी हंसी से लोटपोट हो गए।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक समन्त सिंह पंवार, मुजयना बी मंसूरी, पार्वती शर्मा, सरपंच रमेशचन्द्र धाकड़, अनिल राठौर, जगदीश राठौर, प्रधानाध्यापक भंवर सिंह पंवार व विद्यालयीन स्टॉफ व विद्यार्थी बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।