BREAKING NEWS
KHABAR : खेत की मेड़ पर दिखा 20 किलो का विशाल अजगर,.. <<     पिछोर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में 24 अगस्त से पांच दिवसीय.. <<     NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2023, 7:16 pm
KHABAR : करोड़ों की बिल्डिंग खा रही धूल, सुविधा के नाम पर कुछ नहीं, नेता आते है और सिर्फ घोषणा कर चले जाते है, पढ़े हरिओम माली की खबर  

Share On:-

जीरन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करोड़ों रुपए की लागत से बिल्डिंग बनी है जिसमें सफाई भी टाइम से नहीं होती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अति आवश्यक सुविधा तक नहीं होने कि वजह से केस को नीमच रेफर कर दिये जाते है। 

जीरन तहसील मुख्यालय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत 85 गांव एवं नगर जीरन लगता हैं। मगर उसके बावजूद भी यहां पर मुख्य सुविधा के लिए जनप्रतिनिधि एक्टिव नहीं है और कभी भी स्वास्थ्य सेवा के लिये कोई प्रयास नहीं किए गए। यहां पर इमरजेंसी सुविधा होनी चाहिए जो नहीं है। इसके लिए यहां के नेता और जनप्रतिनिधि ध्यान इस ओर नहीं जाता है और जब कोई कार्यक्रम होता है उसमें घोषणा हो जाती है। उस घोषणा के ऊपर अमल तक नहीं होता है। नेता घोषणा करके भूल जाते हैं उनको याद दिलाने के लिए यहां के जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है लेकिन स्वास्थ्य संबंधित कोई नेता इस और ध्यान देने को तैयार नहीं है। 

कई बार हुई घोषणा पर आज तक नहीं लगी एक्सरे मशीन-

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिल्डिंग बनी हुई है उसमें एक्सरे मशीन के लिए रूम भी बनाया है। लेकिन जब भी सभा होती हैं नेता आते हैं भाषण देकर चले जाते हैं लेकिन आज तक एक्सरे मशीन नहीं लगी है। इसके लिए मरीजों को नीमच तक दौड़ लगाना पड़ती हैं और एक्स-रे करवाना पढ़ते हैं। यहां पर चाहे भाजपा हो या कांग्रेस बहुत सी बार एक्सरे मशीन की घोषणा की है लेकिन एक्सरे मशीन आज तक उपलब्ध नहीं हो पाई है। 

सोनोग्राफी मशीन नही लगी आज तक- 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिलीवरी के टाइम, पथरी, आपातकालीन समय में कई बीमारियों के लिए सोनोग्राफी की मशीन नहीं है उसके लिए नीमच तक जाना पड़ता है। इस संबंध में भी मंच से घोषणा हो चुकी है लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अभी तक सोनोग्राफी मशीन नहीं लगी है जोकि लगनी चाहिए जिससे आमजन को सुविधा मिल सके। 

शिशु रोग विशेषज्ञ-

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चों के लिए शिशु रोग के विशेषज्ञ का पद रिक्त पड़ा हुआ है। लेकिन यहां आज तक शिशु रोग के डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हुई है।  

आयुष विभाग के डाक्टर भी नही- 

सरकार द्वारा आयुष विभाग के लिए कई तरह की योजना चलाई जा रही है और लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। लेकिन यहां पर आयुष विभाग के एक भी डॉक्टर नहीं होने की वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आयुष विभाग के एक डॉक्टर की नियुक्ति होनी चाहिए।

वहीं भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष मधुसुदन राजोरा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग भी भाजपा की सरकार में बनी और डॉक्टर भी भाजपा की सरकार में आये है। विधायक दिलीप सिंह परिहार को अवगत कराया है बहुत ही जल्द एक्सरे मशीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आ जाएगी। 

युवा कांग्रेस विधानसभा नीमच के अध्यक्ष घनश्याम गायरी ने बताया कि जीरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में न तो एक्सरे की सुविधा है न सोनोग्राफी की तहसील मुख्यालय होने के बावजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जो व्यवस्थाए होनी चाहिए वो बिल्कुल भी नही है। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE