BREAKING NEWS
KHABAR : खेत की मेड़ पर दिखा 20 किलो का विशाल अजगर,.. <<     पिछोर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में 24 अगस्त से पांच दिवसीय.. <<     NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2023, 12:03 pm
BIG BREAKING : नीमच का आरटीओ कार्यालय और बसों के परमिट का मामला, जब विफल हुई वार्ता तो बिफर गए करणी सैनिक, मौके पर प्रदर्शन की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल रवाना, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। शहर से समीपस्थ महू-नसीराबाद हाईवे पर स्थित आरटीओ कार्यालय का करणी सैनिकों ने घेराव कर दिया। करणी सैनिक यहां भोपाल जाने के लिए बसों का परमिट जारी करने की मांग करने पहुंचे थे। लेकिन वार्ता विफल होने के बाद इन्होंने यहां प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 जनवरी को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित होने वाले करणी सेना के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करणी सैनिक बसों का परमिट जारी करवाने की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह 10.30 बजे महू-नसीराबाद रोड स्थित आरटीओ कार्यालय पहुंचे थे। जहां आरटीओ से वार्ता के दौरान कोई निष्कर्ष नहीं निकलने पर करणी सैनिकों ने आरटीओ का घेराव कर दिया। इस दौरान करणी सैनिकों ने विधायक दिलीप सिंह परिहार भी आरोप लगाते हुए कहा कि वे बसों का परमिट नहीं होने दे रहे हैं। इस मामले में आरटीओ का कहना है कि करणी सैनिक बसों के परमिट की मांग को लेकर यहां पहुंचे हैं। परमिट की प्रक्रिया ऑफलाइन जारी नहीं होगी ये प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। करणी सैनिकों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तहसीलदार सहित बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने की कोशिश की। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE