BREAKING NEWS
KHABAR : खेत की मेड़ पर दिखा 20 किलो का विशाल अजगर,.. <<     पिछोर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में 24 अगस्त से पांच दिवसीय.. <<     NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2023, 12:44 pm
NEWS : नाबार्ड ने किया स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, उपस्थितों को दी पंचसूत्र की जानकारी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चितौड़गढ़। बड़ी सादड़ी तहसील के ग्राम खाखरीयाखेड़ी में नाबार्ड द्वारा स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारीयो का एक दिवसीय स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 30 स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को महिला सशक्तिकरण, वित्तिय साक्षरता एवं स्वयं सहायता समूह के पंचसूत्र की जानकारी दी गई। 

नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक महेन्द्र डूडी ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह द्वारा रोजगार के बारे में बताया तथा नाबार्ड की ग्रामीण क्षेत्रों मे चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही नाबार्ड की प्रस्तावित वाडी परियोजना के बारे में किसानो से चर्चा की। बैंक ऑफ बड़ौदा के जिला अग्रणी प्रबंधक अशोक वासवानी द्वारा महिलाओं को स्थानीय भाषा में स्वयं सहायता समूह की उपयोगिता एवं संचालन एवं बैंक सम्बन्धी जानकारी दी गई। 

कार्यक्रम में अशोक वासवानी जिला अग्रणी प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा चितौड़गढ़, रविकान्त पाण्डेय शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा बोहेड़ा, देवेन्द्रसिंह वन विभाग अधिकारी सीता माता अभ्यारण आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE