चीताखेडा। श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वाधान में गांव की खुशहाली व उन्नति और विश्व शांति के लिए चीताखेड़ा से श्री सांवलिया जी पैदल यात्रा संघ निकला। गांव के हनुमान मंदिर से पैदल चलकर यात्री तीन दिवस में श्री सांवलिया जी मंदिर पहुंचेगे।
पहले दिन बिनोता देवनारायण मंदिर पर रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन श्री सांवलिया जी पहुंच कर विश्राम करेंगे। वहीं अगली सुबह भगवान श्री सांवलिया जी के दर्शन किए जाएंगे।
श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा निकाली गई यात्रा का गांव की गलियों से निकलते समय यात्रा संघ पर जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सर्व प्रथम मुस्लिम मोहल्ले में शेख रज्जाक मोहम्मद द्वारा यात्रा संघ पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सुनिल चारण, जमानदास बैरागी एवं पंच मांगीलाल मीणा द्वारा चाय नाश्ता कराया गया। महामाया आवरी माता मंदिर समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
समाजसेवी शांतिलाल, नागेश्वर जावरिया, रजनीश जैन, दशरथ माली, भगत मांगरिया, श्याम सिंह सिसोदिया द्वारा सभी यात्रियों की आगे की व्यवस्था संभाली जाएगी।