BREAKING NEWS
KHABAR : खेत की मेड़ पर दिखा 20 किलो का विशाल अजगर,.. <<     पिछोर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में 24 अगस्त से पांच दिवसीय.. <<     NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2023, 5:08 pm
KHABAR : पर्यावरण मित्रों ने नियमित 2 घंटे श्रमदान कर अब तक 50 ट्राली से अधिक गंदा कचरा किया एकत्रित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण के साथ शुद्ध वायु ऑक्सीजन प्राप्त हो इस उद्देश्य को लेकर संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच विगत 8 वर्षों से निरन्तर अभियान चला कर शहर से गांव तक पर्यावरण संरक्षण के कार्य में जुटी हुई है संस्था सदस्यों के अथक प्रयास से शहर की सुन्दरता को बढ़ाने हेतु संस्था सदस्य संकल्पित है। 

संस्था सरक्षक नवीन अग्रवाल ने बताया कि नीमच शहर का मुख्य शो रूम चौराहे स्थित महु-नसीराबाद रोड के दोनों किनारों पर कभी बेशुमार गन्दे कचरे, प्लास्टिक, पॉलीथिन थेलिया, फटे पुराने कपड़े, जुते चप्पल, शराब की खाली बोतलों से पटे पड़े गन्दे ढ़ेर लगें होते थे जहां से आम नागरिक का निकलना दुश्वार था। आज वहां पर पर्यावरण मित्रों की कड़ी मेहनत से सड़क मार्ग के दोनों किनारों पर हरियाली की चादर बिछाकर स्मृति वन बना दिया गया है, संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य आमजन को शुद्ध वातावरण के साथ शुद्ध वायु ऑक्सीजन प्राप्त हो। जैसा कि आप जानते हैं कि कोरोना काल में लोगों को ऑक्सीजन की कीमत क्या है, यह बात हम सभी को हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए सोचना होगी, वर्तमान परिप्रेक्ष्य में विकास की अंधाधुंध, बढ़ती आबादी करण से चहुं ओर हरियाली नष्ट हो रही है, जल, जंगल और जमीन की कमी से पक्षु पक्षीयो, पेड़ पोधो के साथ ही कई प्रकार के जीव जंतु विलुप्त हो रहे हैं। वृक्ष हमारे जीवन मित्र हैं इनके बिना प्राणी जगत का जीवन संभव नहीं है, हम सभी को मिलकर पर्यावरण संरक्षण को एक जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। संस्था सदस्यों के अथक प्रयास से विगत 8 वर्षों में अब तक 50 हजार से अधिक पोधे रोपित कर पेड़ बनाने का काम किया है। 

इसी कड़ी में संस्था संरक्षक नवीन अग्रवाल, अध्यक्ष किशोर बागड़ी, सचिव डॉ राकेश वर्मा नियमित 2 घंटे श्रमदान कर पेड़ पोधो की सुरक्षा में जुटे हुए हैं। विगत एक माह से अधिक समय से निरन्तर प्रात: 7 से 9 बजे तक 2 घंटे श्रमदान कर शहर के विभिन्न बाग बगीचों, ग्रीन बेल्ट आदि स्थानों से अब तक 50 ट्राली से अधिक गंदा कचरा, प्लास्टिक, पॉलीथिन थेलियां, फटे पुराने कपड़े, गाजर घास, कटिलीं झाड़िया आदि एकत्रित कर शहर की सुन्दरता बनाने के कार्य में जुटे हुए हैं। 

नियमित अभियान के तहत सोमवार से बुधवार दिनांक 4 जनवरी को, मुक बधिर छात्रावास, जवाहर नगर स्थित ग्रीन बेल्ट परिसर से 3 ट्राली गंदा कचरा एकत्रित किया गया है। अभियान निरन्तर जारी है। नियमित श्रमदान अभियान के तहत अब तक 50 ट्राली से अधिक गंदा कचरा एकत्रित किया गया है। उक्त जानकारी संस्था प्रवक्ता डॉ राकेश वर्मा द्वारा दी गई है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE