पिपलिया मंडी। लायंस क्लब शक्ति पिपलिया मंडी द्वारा गुडभेली स्थित महावीर गौशाला में गोवंश को 21 किलो गुड़ एवं एक ट्रक 41 आहार करवाया गया। गोवंश को आहार लायन दीपिका दिनेश पटवा के सौजन्य से स्वर्गीय कांतिलाल पटवा की स्मृति में करवाया गया।
इस अवसर पर लायन दीपिका ने कहा कि आहार दान को सबसे उत्तम दान बताया गया है। क्लब की अध्यक्ष लायन समता जैन ने कहा कि गोवंश को आहार करवाने से समस्त पापों का क्षय हो जाता है।
क्लब की संरक्षक अध्यक्षा नीलिमा अग्रवाल ने कहा कि लायंस क्लब शक्ति एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा व्यक्ति को परलोक में भी धर्म की प्राप्ति हो सकती है। सचिव नीलम जैन, प्रियंका फरक्या, ममता शर्मा, संतोष भूत, शिखा गोयल, जयश्री गोयल आदि ने कार्यक्रम में सहभागिता की। उक्त जानकारी लायन मनीषा गोयल ने दी।