मोरवन। लक्ष्मी नारायण (बड़ा मंदिर) मोरवन के प्रबंधक समिति की बैठक कल शाम गुरुवार को मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। जिसमें मंदिर समिति के सदस्य व ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर नईं समिति का गठन किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष रामनारायण राठौर सचिव राजेंद्र सोनी, कोषाध्यक्ष
दिलीप कुमार चौहान सहित उपाध्यक्ष, सह सचिव व कार्यकारणी सदस्यो को नियुक्त किया गया।
नागरिकों द्वारा नवनियुक्त समिति के सदस्यों को गुलाल लगाकर बधाई शुभकामनाए दी। साथ ही मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा की गई। जिसमें मंदिर के शिखर के नए निर्माण के बारे में भी चर्चा की गई। आगामी समय में शिखर का निर्माण किया जाएगा।