BREAKING NEWS
KHABAR : खेत की मेड़ पर दिखा 20 किलो का विशाल अजगर,.. <<     पिछोर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में 24 अगस्त से पांच दिवसीय.. <<     NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2023, 6:08 pm
KHABAR : मध्यप्रदेश विजयवर्गीय (वैश्य) समाज का महाकुंभ 8 जनवरी को मनासा में, प्रदेश स्तर से शामिल होगें समाजजन, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा की मध्यप्रदेश इकाई द्वारा द्वितीय प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक 8 जनवरी को मनासा में आयोजित की गई हैं। 

विजयवर्गीय समाज मनासा के अध्यक्ष गोपाल विजयवर्गीय ने बताया की श्री 1008 श्री रामचरण जी महाराज की आसीम कृपा से विजयवर्गीय समाज मनासा को दिनांक 8 जनवरी 2023 रविवार को मध्यप्रदेश विजयवर्गीय समाज की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक रखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है जो की मनासा एवं विजयवर्गीय समाज मनासा के लिए गौरव एवं खुशी की बात है। 

बैठक में पूरे मध्यप्रदेश से भोपाल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, इंदौर, राजगढ़, रतलाम, मन्दसौर, उज्जैन, के अलावा कई प्रांतीय पदाधिकारियों के अलावा मेवाड़ एवं हाड़ौती प्रदेश के महासभा अध्यक्ष भी बैठक मे भाग लेंगे। बैठक में प्रांताध्यक्ष ओमप्रकाश विजयवर्गीय एडवोकेट के मुख्य आतिथ्य में होगी। 

विजयवर्गीय समाज मनासा के सचिव गिरिराज विजयवर्गीय, महिला इकाई अध्यक्षा आशा विजयवर्गीय, युवा अध्यक्ष राघव विजयवर्गीय ने बताया की बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारीगण एवं मध्यप्रदेश के सभी जिलों एवं शहरों से स्थानीय सभाओ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। 

मनासा स्थानीय सभा के अध्यक्ष गोपाल विजयवर्गीय ने प्रदेश के समाज बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का अनुरोध किया है। बैठक को लेकर मनासा समाज में काफ़ी उत्साह है बैठक के लिए सारी तैयारियां पुर्ण कर ली गई हैं। बैठक के पश्चात आगुन्तक पदाधिकारियों के साथ विजयवर्गीय समाज का सह परिवार सहभोज भी रखा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE