मनासा। शहर में वार्ड नंबर 4 के लोगों ने नल में आ रहे बदबूदार और मैले पानी पीने को मजबूर है।
वार्ड निवासी राहुल सोलंकी ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर वार्ड के रहने वाले लोग पिछले 3 साल से परेशान हैं। समय-समय पर वार्ड वासियों को पीने का पानी नलों से नहीं मिल रहा है। यदि नल से पानी आता है तो वह बदबूदार और मैला आता है। जिससे कई प्रकार के संक्रमित रोग होने का डर बना हुआ है। इस समस्या को लेकर वार्ड वासियों ने कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों और नगर परिषद अधिकारी तक को अवगत किया है लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है।
वार्ड वासियों की महिलाओ का कहना है कि अब समस्या गंभीर बनती जा रही है। हमारी समस्याओं को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है। नलों में बदबूदार पानी पीने को मजबूर है। वहीन न तो रोड सही है और न ही स्ट्रीट लाइट चलती है। ऐसे ही 3 साल बीत गए गन्दा और बदबूदार पानी पीते हुए। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी नगरवासियों को साफ-स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में नगरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।