मंदसौर। अखिल भारतीय बलाई महासंघ एवं वाल्मीकि समाज के संयुक्त तत्वाधान में आज मंदसौर कलेक्टर कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया।
पिछले दिनों मंदसौर जिले के ग्राम अलावादा खेड़ी में रहने वाले मजदूर आदिवासी परिवार पर गांव के बदंगो ने जानलेवा हमला किया था हमले में गंभीर रूप से घायल पिता कारूलाल भील और पुत्र सीमून भील और पिता कारूलाल भील की मृत्यु हो गई थी। इस घटना की जानकारी अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार और नीमच से वाल्मीकि समाज के रोहित नरवाले, करन नकवाल, मोहित नकवाल, सुभाष संगत, राहुल मौर्य, शशांक सार्स, कुन्दन पंवार, शुभम नरवाले, राजू नकवाल, अमित नरवाले, अनुराग सारवान, सांभू लोट, अक्षय धवन, अश्विन दुर्गाज, अर्जुन दुर्जाग, भोला आदिवाल एवं अखिल भारतीय महासंघ के सदस्यों ने मंदसौर पहुंच कर कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन कर अपराधियों को फांसी की सजा देने की मांग की।