चित्तौड़गढ़। संगम रोड स्थित दीपक गार्डन में अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के संत रमताराम जी महाराज के शिष्य दिग्विजय राम महाराज के श्री मुख से भक्तराज नरसी जी के मायरे की कथा नानी बाई का मायरा का आयोजन 7 से 9 जनवरी तक किया जाएगा। कन्हैया लाल सोहनलाल पुंगलिया परिवार की ओर से आयोजित नानी बाई का मायरा कथा आयोजन संगम रोड स्थित दीपक गार्डन में 7 से 9 जनवरी तक सुबह 10 से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन की जानकारी देते हुए दीपक पुंगलिया ने बताया कि चित्तौड़गढ़ में पहली बार पुंगलिया परिवार द्वारा रामस्नेही संत दिग्विजय राम जी महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। आयोजन के प्रथम दिन 7 जनवरी को प्रातः 9.15 बजे से ऋतुराज वाटिका मीरा नगर से भव्य कलश व शोभायात्रा प्रारंभ होगी जो प्रमुख मार्गाे से होकर दीपक गार्डन पहुंचेगी। शोभा यात्रा समापन के साथ ही नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन होगा। कार्यक्रम की वृहदस्तरीय तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। कथा स्थल पर करीब 4000 श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं में कथा के प्रति उत्साह देखा जा रहा है। यहां आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपक पुंगलिया, राकेश पुंगलिया, राधेश्याम आगाल, संपत लाल कालिया व कमल किशोर सोनी उपस्थित थे।