नीमच। ग्राम पंचायत जमुनिया खुर्द में मां शाकंभरी जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय खारोल समाज मंडल जमुनिया खुर्द ने शाकंभरी के जन्म उत्सव पर 6 जनवरी को सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सभी माताओं बहनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
कलश यात्रा शाकंभरी माता मंदिर से प्रारंभ होती हुई श्री राम जानकी मंदिर से पंचायत भवन व गांव के प्रमुख मार्गो से होती हुई शाकंभरी माता मंदिर पर समापन हुआ। कलश यात्रा के पश्चात माता रानी का हवन एवं महा अभिषेक हुआ। उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया एवं रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन चालू हुआ जिसमें आसपास के ग्राम वासियों एवं ग्रामीण जनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पधारे हुए सभी भक्तजनों का अखिल भारतीय क्षत्रिय खारोल समाज द्वारा आभार व्यक्त किया गया।