रतनगढ़। ग्राम पंचायत रामनगर में आयोजित भगवान श्री देवनारायण जी की कथा में जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण, मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा, सरपंच प्रतिनिधि हेमराज भील पधारे और व्यास पीठ पर कथा वाचक महाराज का स्वागत करते हुए आर्शीवाद प्राप्त किया। आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत ने सभी ग्रामवासियों को इस भव्य धार्मिक आयोजन के लिए बधाई दी। जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण ने भव्य कथा महोत्सव में सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी मातृ शक्ति पितातुल्य महानुभावों आपकों बधाई देवनारायण भगवान की कथा, शिव महापुराण, भागवत कथा अनेक धार्मिक आयोजन से समाज का कल्याण होता ही है दान धर्म से क्षेत्र में सुख समृद्धि, खुशहाली बनी रहती है।
जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण ने ग्राम वासियों की मांग पर केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की और बालाजी मंदिर के सामने प्रार्थना हाल के लिए 2 लाख की की घोषणा की और जनपद पंचायत अध्यक्ष निधि से देवनारायण मंदिर परिसर की बाउंड्री वॉल के लिए राशि 2 लाख की घोषणा की।
आयोजन समिति की तरफ से अतिथियों का आभार प्रकट किया गया। कथा में आसपास क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी भक्त, माताए, बहने, ग्रामवासी उपस्थित रहे।