BREAKING NEWS
KHABAR : खेत की मेड़ पर दिखा 20 किलो का विशाल अजगर,.. <<     पिछोर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में 24 अगस्त से पांच दिवसीय.. <<     NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2023, 5:00 pm
WOW: अनोखी सोच, जब सौ जाता है नीमच तो ये निकलते सुनी रातो को सड़को पर, फिर जो करते है काम, पढ़ेंगे तो उड़ जायेंगे होश, पढें एडिटर नवीन पाटीदार की रिपोर्ट

Share On:-

नीमच। कहते है जिसका कोई नहीं होता उसका सिंधी सोशल ग्रुप होता है जहां एकाएक बढ़ती ठंड से हाई सेकेंड्री, रेलवे स्टेशन, महावीर वाटिका व सड़क के किनारे ठिठुर रहे गरीब असहायों के बीच सिंधी सोशल ग्रुप ने पहुंच कर कंबल वितरण किया। शुक्रवार की रात हाई सेकेंड्री, रेलवे स्टेशन, महावीर वाटिका के बाहर कंपकंपा देने वाली ठंड की रात में असहायों के बीच कंबल वितरण करना एक साहसिक कदम है। रात के अंधेरे में जब सारा जहां ठंड से अपने घरों में दुबके हों ऐसी परिस्थिति में असहायों की सुधि लेने के लिये सिंधी सोशल ग्रुप ने बहार निकल गरीबों का दर्द समझ सैकड़ों गरीबों व असहायों के बीच 101 कंबल बांटे। 

अध्यक्ष सोनू लालवानी ने कहा कि ये सही बात है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है। लेकिन अगर हम इनके दर्द को समझे तो हम भी एक इनके लिये फरिश्ता बनकर इनको राहत दे सकते है आप सभी को पता है जहा ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है ।लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंढी रात गुजारते है। असहायो पर सबकी दया नही होती बल्कि भगवान की जिसपर कृपा होती है वही इस तरह के पुन्य कार्य करते हैं।

कंबल वितरण के दौरान समाजसेविका सपना लालवानी ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है। मेरे पिता ने हमेशा यही सिखाया है इनकी इस सोच को मे इस संस्था से जुड़ कर आगे बढ़ा रही हूं, साथ कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से मरने से बचाऊंगी । तबसे मैं सिंधी सोशल ग्रुप के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों पर घूम घूम कर जरूरतमंद असहायों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण कर रही हूं ।

इस मौके पर मौके पर अध्यक्ष सोनू लालवानी, सचिव मोहित रख्यानी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सपना लालवानी, सचिव हेमा सुगंधी, सहित बड़ी संख्या में सिंधी सोशल ग्रुप के सदस्य मौजूद रहें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE