BREAKING NEWS
KHABAR : खेत की मेड़ पर दिखा 20 किलो का विशाल अजगर,.. <<     पिछोर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में 24 अगस्त से पांच दिवसीय.. <<     NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2023, 7:04 pm
KHABAR : नगर का सर्वांगीण विकास ही परिषद की पहली प्राथमिकता- राजेश भंडारी, युवा पार्षद का नगर परिषद कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन, पढ़े मेहबूब मेव की खबर  

Share On:-

सिंगोली। नगर परिषद सिंगोली में वार्ड क्रमांक 09 से निर्वाचित होकर आए कांग्रेस के युवा पार्षद राजेश भंडारी का जन्मदिन परिषद कार्यालय पर नगर परिषद अध्यक्ष सुरेशचंद जैन भाया बगड़ा, उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, सांसद प्रतिनिधि निशांत जोशी की उपस्थिति में नगर के वार्डों से निर्वाचित पार्षदों और परिषद कर्मचारियों ने केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर धूमधाम से मनाया। 

इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिनिधियों का भंडारी ने हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और नगर विकास के लिए संगठित होकर कार्य करने का भरोसा दिलाया। कहा कि नगर के संपूर्ण विकास के लिए वर्तमान परिषद दृढ़ संकल्पित है और नगर का सर्वांगीण विकास ही परिषद की पहली प्राथमिकता है उसके लिए परिषद लगातार प्रयास कर रही है कि किस तरह नगर का भरपूर और सर्वांगीण विकास हो। 

कार्यक्रम के दौरान पार्षद संतोष देवी सुतार, पार्षद लता देवी, पार्षद सुशीला देवी विश्नोई, पार्षद जीवन बलाई, पार्षद कमल शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि सत्तार ठेकेदार, सत्यनारायण बिश्नोई, गोपाल सुथार, संजय सुथार, विकास सेन, शौकीन बलाई, सहित नगर परिषद के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।    
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE