BREAKING NEWS
KHABAR : खेत की मेड़ पर दिखा 20 किलो का विशाल अजगर,.. <<     पिछोर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में 24 अगस्त से पांच दिवसीय.. <<     NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2023, 7:24 pm
KHABAR : कम्बल हारा बुनकर समिति के धनगर पूर्बिया समाज का धरना प्रदर्शन जारी, पूर्व मंत्री कैलाश चावला पहुंचे धरना स्थल, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर   

Share On:-

मनासा । कम्बल हारा बुनकर समिति की जमीन को अवैध व फर्जी तरीके से बेचे जाने के विरोध में पूर्बिया समाज का अनिश्चित कालीन धरना आज पांचवे दिन भी जारी है। शनिवार को पूर्व मंत्री व भाजपा नेता कैलाश चावला ने पूर्बिया समाज के धरने में पहुंच कर पूर्बिया समाज की न्यायपूर्ण मांग का पुरजोर समर्थन करते हुवे कहा कि मनासा में मंदिर, सोसाइटी, गरीब किसानों की कीमती जमीनो को एनकेन प्रकार से झगड़े पैदा कर सुनियोजित तरीके से राजनीतिक छत्रछाया में हड़पने की कोशिश की जा रही है।

पूर्व मंत्री चावला ने कहा कि पूर्बिया समाज की न्याय पूर्ण मांग है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर नगर में जो कीमती जमीन हड़पने का खेल खेला जा रहा है उसमें  अधिकारी, कर्मचारी, व नेताओ का गठजोड़ भूमाफियाओं के साथ है। दुर्भाग्य है की चुने गए प्रतिनिधियो को ध्यान देना था पर वे ध्यान नही दे रहे है। इससे लगता है कहीं न कहीं समझौता या सांठगांठ है। दुर्भाग्य है की पिछले कई दिनों से रातदिन इस कड़कड़ाती शीत लहर वाली ठंड में पूर्बिया समाज के लोग महिलाएं बच्चे अपनी न्यायपूर्ण मांग के लिए धरने पर बैठे है पर इनकी सुनवाई नही हो रही है।जबकी इनके द्वारा इस मामले जे सम्बन्ध में पुलिस में रिपोर्ट भी दी गई है। सहकारी समिति के सब रजिस्ट्रार नीमच को लिखित में कई बार शिकायत की है। बावजूद सुनवाई नही हो रही है।

चावला ने बताया कि सहकारिता में स्पष्ठ कानून है की किसी कॉपरेटिव सोसाइटी की सम्पत्ति को बिना रजिस्ट्रार की अनुमति से नही बेचा जा सकता बावजूद पंजीयक ने कैसे रजिस्ट्री कर दी। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष को समिति की जमीन किसी को भी बेचने का अधिकार नही है। 
सोसाइटी को प्रस्ताव पास करना होता है कि वे किस लाभ के लिए जमीन बेचना चाहते है और उसका उद्देश्य क्या है। रजिस्ट्रार भोपाल से अनुमति लेना होती है जो जमीन बेचने खेल हुवे है वह पूरी तरह से अवैध है। इसमें 420 का प्रकरण बनता है अध्यक्ष अपने आर्थिक लाभ के लिए संस्था को नुकसान कर रहा है। 

चावला ने कहा कि इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि समिति की जमीन बेचने में बड़ा खेल खेला गया है। लोग पैसे के प्रभाव में उल्टा सीधा कार्य कर रहे है जिसका अंत होगा। पूर्बिया समाज ने इस मामले को लेकर जो संघर्ष का बिगुल बजाया है हम सरकार तक इस मामले को पहुंचायेगे। मुख्यमंत्री, आर्थिक अपराध अनुसंधान उज्जैन, लोकायुक्त, व पुलिस में इस मामले की शिकायत पूर्बिया समाज को जरूर करना चाहिए। मुख्यमंत्री से मिल कर में स्वयं इस मामले को लेकर अवगत कराउगां। पूर्व मंत्री चावला ने बड़ी संख्या में धरने पर बैठे पूर्बिया समाज के लोगो को से कहा कि आप की न्याय पूर्ण मांग में पूरी तरह से आप के साथ हुं मेरे से जो भी मदद होगी करूंगा व मुख्यमंत्री के समक्ष इस मामले को लेकर अवगत कराया जाएगा।

कंबल हारा बुनकर सोसायटी की करोड़ों की जमीन के क्रय, विक्रय के मामले को लेकर सम्पूर्ण स्थिति से भी जिला भाजपा महामंत्री राजेश लढ़ा व जिला उपाध्यक्ष पुष्कर झंवर ने पूर्बिया समाज के लोगो के साथ मंदसौर पहुंच कर सांसद सुधीर गुप्ता को सम्पूर्ण घटनाक्रम की सिलसिलेवार जानकारी देते हुवे अवगत कराया। जिस पर सांसद गुप्ता ने कलेक्टर नीमच एवं जिला सहायक आयुक्त संजय आर्य  से कम्बल हारा बुनकर समिति मनासा की जमीन बेचे जाने को लेकर सम्बन्धितों के खिलाफ कार्यवाही करने को कहा है। जानकारी जिला सहायक आयुक्त ने मनासा थाना पर कम्बल हारा बुनकर समिति की जमीन अवैध तरीके से रजिस्ट्री करने पर समिति के अध्यक्ष संचालको के खिलाफ एफआईआर करने का आवेदन दिया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE