BREAKING NEWS
KHABAR : खेत की मेड़ पर दिखा 20 किलो का विशाल अजगर,.. <<     पिछोर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में 24 अगस्त से पांच दिवसीय.. <<     NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2023, 7:32 pm
NEWS : गांधी नगर के अटल सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ भारतीय मजदूर संघ का 13 वां जिला अधिवेशन, नई कार्यकारिणी का किया गठन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय मजदूर संघ का 13वां जिला अधिवेशन गांधीनगर स्थित अटल सामुदायिक भवन में सम्पन्न हुआ। जिला अधिवेशन का उद्घाटन विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या एवं भामस प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा द्वारा किया गया।
जिला मंत्री रतनलाल शर्मा ने बताया कि शनिवार 7 जनवरी को प्रातः 11 बजे प्रारम्भ हुए जिला अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सीपी जोशी उपस्थित हुए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेम बाबु शर्मा ने की। विशिष्ठ अतिथि विधायक अर्जुनलाल जीनगर, कमलेश पुरोहित, संभाग संगठन मंत्री भवानीसिंह, आंगनवाड़ी महासंघ की महामंत्री राधा शर्मा थे।
विधायक आक्या ने भामस के भारत के विकास में योगदान के बारे में बताते हुए मजदूर हितों में सदैव सहयोग देने का वादा किया। विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने श्रमिक समस्याओं के निराकरण में सदैव तत्पर रहने की बात कही। कमलेश पुरोहित ने संघ की कार्यशैली के बारे में जानकारी दी।
मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने संगठन की रीति-नीति एवं श्रमिकों को होने वाली समस्याओं और भामस कार्यकर्ताओं की क्षमता पर प्रकाश डाला। राधा शर्मा ने समस्त बहनों की समस्याओं पर चर्चा की। संभाग संगठन मंत्री भवानीसिंह, प्रतिक सिंह, महेन्द्र रावत, बलदेव मौड़ आदि ने भी विचार व्यक्त किये। अधिवेशन में भामस से सम्बद्ध विद्युत, आंगनवाड़ी, पैकिंग प्लान्ट, बिड़ला, चन्देरिया, आदित्य सीमेन्ट, मंदिर मंडल, प्राक्टय स्थल, जल संसाधन, भवन निर्माण, अणु शक्ति आदि संगठनों के करीब 400 की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अधिवेशन के दौरान नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष मोनिका उपाध्याय, जिला मंत्री सीताराम जाट, कोषाध्यक्ष नारायण कुमावत, उपाध्यक्ष मनीषपुरी, इन्द्र सिंह राणावत, फिरदोस खान, लक्ष्मीकान्त सुखवाल, सहमंत्री ममता जोशी, बिहारीलाल गुर्जर, रणजीत कुमावत, पिन्टू वैष्णव, संगठन मंत्री तुलसीराम मेनारिया, प्रचार मंत्री रामेश्वरलाल जाट को मनोनीत किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए समापन की घोषणा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE