मनासा। बामणिया बंजारा समाज के आराध्य देव रूपसिंह जी महाराज की 5 फरवरी को पुण्य तिथि बंजारा समाज द्वारा राजस्थान के राजसमंद जिले के गांव बामणिया में मनाई जाएंगी। पुण्य तिथि को भव्यता प्रदान करने के लिए नीमच जिले के समाजजन बंजारा टांडो में रूप संदेश यात्रा निकालेंगे। यात्रा का समापन सावन कुंड स्थित रूप सिंह महाराज मैदान पर होगा। यह जानकारी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं बंजारा नेता आर सागर कछावा ने दी।
कछावा ने बताया कि रूप संदेश यात्रा को लेकर प्रभारियों की नियुक्तियां कर उन्हें जवाबदारियां सौंपेंगे। पुण्य तिथि और रूप संदेश यात्रा को लेकर बंजारा समाज की बैठक आज रविवार 8 जनवरी को रूप सिंह महाराज मैदान पर रखी गई। बैठक में यात्रा की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। सागर ने बताया कि यात्रा मनासा में समापन को लेकर तारीख तय की जाएगी। साथ ही राजस्थान के बामणिया में चल रहे आराध्य देव के मंदिर निर्माण के लिए दान राशि एकत्रित करने के सबंध में चर्चा की जाएगी।