झालावाड़। जार प्रदेशाध्यक्ष हरिवल्लभ मेघवाल के निर्देशानुसार झालावाड़ जिलाध्यक्ष सुशील जैन के नेतृव व संरक्षक राधेश्याम काला के मार्गदर्शन में पत्रकार साथी धरनावद बालाजी छत्रपुरा पहुँचे। जार के पत्रकार रणजीत सिंह के आह्वान पर ग्राम पँचायत परिसर में एक सादा कार्यक्रम आयोजित कर पत्रकारों के एकजुट करने व उनके हितों के बारे में चर्चा परिचर्चा हुई।
सर्वप्रथम कार्यक्रम में मौजूद सभी साथियों ने एक दूजे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उसके बाद जिलाध्यक्ष सुशील जैन, संरक्षक राधेश्याम काला, भवानीमंडी नगर अध्यक्ष कपिल चौहान, मीडिया प्रभारी राजेश जैन, जगदीश पाटीदार गुराड़िया जोगा व विशाल श्रीवास्तव का साफा व माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया। इस दौरान रेल मैन के नाम से पूरे प्रदेश में चर्चित व जार के संरक्षक राधेश्याम काला ने ग्रामीणों की मांग पर झालावाड़ रोड जंक्शन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर आगामी10 जनवरी को सांकेतिक धरना प्रदर्शन करने की अपील की। अंत में पत्रकार लोकेश मकवाना ने सभी लोगो का आभार व्यक्त किया। मौके पर दिलीप नरेगा राजस्थान पत्रिका व दैनिक भास्कर, रणजीत मेघवाल हमारा समाचार, आशीष गुप्ता भिलवाडी आदि कई पत्रकार साथी मौजूद रहे।
घरनावद बालाजी में बालाजी समिति ने किया स्वागत-
कार्यक्रम की समाप्ति के बाद घरनावद बालाजी में दर्शन करने पहुँचे सभी पत्रकार साथियों का घरनावद बालाजी समिति, रेल रोको संघर्ष समिति व ग्राम पंचायत स्टाफ द्वारा स्वागत किया।