नीमच। जिले के जावद में मंत्री सखलेचा मित्र मंडल द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मित्र मंडल के पदााधिकारियों व सदस्यों ने बताया कि जनवरी माह के मध्य में जावद में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जनवरी माह की 15 तारीख को आयोजित होने वाली इस भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल व साक्षी अग्रवाल सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां देंगी। मित्र मंडल के सभी साथी भजन संध्या की तैयारियों में जुट गए हैं।