BREAKING NEWS
KHABAR : खेत की मेड़ पर दिखा 20 किलो का विशाल अजगर,.. <<     पिछोर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में 24 अगस्त से पांच दिवसीय.. <<     NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2023, 1:15 pm
BIG NEWS : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का पुत्र और दामाद, जैसे ही निकले भांजी का जन्मदिन मनाकर तो रास्ते में हो गई भीषण दुर्घटना, हादसे के बाद मच गई चीख पुकार, सूचना मिलते ही परिवार में पसरा मातम, पढ़े खबर  

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विदिशा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का बेटा और दामाद दोनों की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। लिंक रोड-1 पर हादसा हो गया। उनकी कार शिवाजी नगर चौराहे की रोटरी से टकराकर पलट गई। एयरबैग भी खुले, लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि एयरबैग फट गए। कार की पिछली सीट पर बैठा युवक घायल हुआ है। घटनास्थल शिवाजी नगर चौराहे के पास स्पीड ब्रेकर के आकार का नाले का स्लैब बना हुआ है। यह रोड से करीब 10 इंच ऊंचा है। ओवरस्पीड कार इसी ब्रेकर से अनियंत्रित होकर हवा में 3 फीट उछली और सीधा चौराहे की रोटरी से टकरा गई। इसके बाद 15 फीट तक घिसटते हुए ड्राइवर की साइड पर ट्रैफिक आइलैंड से टकराकर पलट गई। हादसा शुक्रवार देर रात हुआ।

बेटा मैरिज गार्डन का मालिक और दामाद अमेज़न में सॉफ्टवेयर डेवलपर था
कुरवाई (विदिशा) निवासी दिनेश सोनी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं। उनके बेटे सौरभ सोनी उम्र 30 मैरिज गार्डन के मालिक थे। शुक्रवार को सौरभ सेकंड स्टॉप तुलसी नगर भोपाल में रहने वाले जीजा मोहित नरेकर उम्र 32 के घर भांजी का बर्थडे सेलिब्रेट करने आए थे। इनमें से दामाद दिल्ली में अमेजन कंपनी में डेवलपर थे। एक्सीडेंट वाली रात उन्होंने घर पर बच्ची का बर्थडे सेलिब्रेट किया, इसके बाद होटल में साले और दोस्त के साथ जाकर खाना खाया। जीजा-साले अपने दोस्त रवि वर्मा के साथ इमामी गेट स्थित जमील होटल में खाना खाने पहुंचे।

शुक्रवार रात 12 बजे तीनों टीटी नगर से घर आ रहे थे। रास्ते में उनकी कार शिवाजी नगर चौराहे के पास पहुंची ही थी कि उनकी कार नाले के स्लैब से उछलकर सीधे रोटरी से टकराते हुए पलट गई। 15 मिनट तक तीनों कार में तड़पते रहे। कुछ राहगीर उन्हें जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जीजा-साले को मृत घोषित कर दिया। दोस्त रवि घायल है। टीटी नगर पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एयरबैग फटने की वजह से दोनों का सिर कार के डैशबोर्ड से टकराया होगा। यही मौत की वजह बना। कार की पिछली सीट पर बैठे रवि के बयान फिलहाल नहीं हो सके हैं। उसका हमीदिया में इलाज चल रहा है। मोहित के पिता विंध्याचल भवन में पदस्थ हैं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE